चिट्ठाजगत www.blogvani.com
क्षितिज साथ चलें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्षितिज साथ चलें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 1 जून 2009

चलो क्षितिज तक साथ चलें

चलो क्षितिज तक साथ चलें
थाम हाथों को हाथ चलें
सफर की हो न थकान
कदमताल जब हो समान
जब तक तन में हो प्राण
बस यूं ही दिन रात चलें
चलो क्षितिज तक सा‍थ चलें

ना कुछ पाने का संकल्‍प हो
ना कुछ खोने का विकल्‍प हो
ना रूठने मनाने का प्रपंच हो
बस यूं ही मस्‍त हाल चलें
चलो क्षितिज तक साथ चलें